ऊंचाहार: गोकना घाट पर गुरु पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान, जाम के झाम से जूझे लोग
ऊँचाहार तहसील क्षेत्र के प्रसिद्ध गोकना घाट पर बुधवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा, इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में स्नान कर हर हर गंगे का उद्घोष किया, गोकना घाट के पुरोहित जितेंद्र द्विवेदी ने बताया कि, भोर से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंची, इस दौरान रास्ते में लोगों को जाम के झाम से करीबन एक घण्टे तक जूझना पड़ा है।