बिक्रमगंज शहर के एक मोहल्ले से एक किशोरी लापता हो गई है। उसके घर से एक लाख रुपए नकद और लगभग पांच लाख रुपए के जेवर भी गायब बताए जा रहे हैं। किशोरी के पिता ने दो युवकों पर अपनी बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में मंगलवार को 11 बजे आज बिक्रमगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस फिलहाल मामला दर्ज कर आगे की करवाई में जुट गई है।