परिहार थाना क्षेत्र के बराही पुल के पास मंगलवार को एसएसबी ने गश्ती के दौरान 450 बोतल शोफी जब्त की। तस्कर जवानों को देखकर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। एसएसबी ने शराब और मोटरसाइकिल को परिहार थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में अज्ञात तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस उसकी पहचान के लिए लगातार छापेमारी कर रही है