थाना पुलिस ने शनिवार दोपहर 12 बजे मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति को रामनगर रोड के पास से नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम सतीश उर्फ़ शनि पुत्र गिरीश चंद्र निवासी नगला बँधा थाना ऊसराहार जनपद इटावा बताया है।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर न्यायलय भेज दिया है।