द्वारका: मोबाइल चोरी करके फर्जी डॉक्यूमेंट के साथ ऑनलाइन बेचने वाले एक गैंग के 5 आरोपी द्वारका साउथ से हुए गिरफ्तार
द्वारका साउथ थाना की पुलिस टीम ने मोबाइल चोरी करके उसे फर्जी डॉक्यूमेंट के साथ ऑनलाइन बेचने वाले एक गैंग का पर्दाफाश करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अनुज, दीपक, अखिल राय, अब्दुल अलीम और कपिल के रूप में हुई है। इनके पास से छीना गया मोबाइल और फर्जी मोबाइल बिल बरामद किया गया है।