द्वारका: पश्चिम जिला AATS ने गीतांजलि पार्क से चोरी के 3 दुपहिया वाहन के साथ एक ऑटो लिफ्टर को किया गिरफ्तार
पश्चिम ज़िले की AATS पुलिस ने एक ऑटो लिफ्टर को सागरपुर के गीतांजलि पार्क से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाश का नाम भोला है जो मंगोलपुरी का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से चोरी की 2 स्कूटी व एक बाइक को बरामद किया है। इसके ऊपर पहले से ही 2 आपराधिक मामले दर्ज़ है। इसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने 3 मामलो को सुलझाने का दावा किया है।