रूपवास कस्बे के भरतपुर रोड़ स्थित घड़ी मोक्षधाम में हुए अतिक्रमण की स्थानीय निवासी विष्णु धाकड़ की शिकायत पर जिला कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी के निर्देश पर अमित शर्मा तहसीलदार के द्वारा शंभूशरण नायब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व दल का गठन किया गया। इस राजस्व दल ने मौके पर पहुंचकर पैमाइश की लेकिन निर्धारित बिंदु ना होने के कारण पैमाइश नहीं कर पाए।