भोरे: भोरे विधानसभा में CM नीतीश कुमार ने चुनावी सभा को संबोधित किया, कहा- पहले भय था, आज शांति और विकास है
भोरे विधानसभा क्षेत्र के खुरुहुरिया खेल मैदान में बुधवार की दोपहर दो बजे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का चुनावी सभा हुआ। इस दौरान उन्होंने लोगो को संबोधित किया। उन्होंने कहा की 2005 के पहले बिहार की स्थिति बेहद खराब थी। लोग शाम के बाद घर से बाहर जाने से डरते थे। सड़क, बिजली शिक्षा की स्थिति ठीक नहीं थी। आज हमारी सरकार में शांती के साथ सब सुधार हुआ।