बुद्धदेव चक रेलवे हाल्ट के पास 17 वर्षीय किशोर की ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो गई है। जानकारी होते ही रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच भेज दिया है। मृतक की पहचान बुद्धदेव चक गांव निवासी सुरेंद्र प्रसाद के 17 वर्षीय पुत्र अर्जुन कुमार और टीटू के रूप में हुआ है। इस घटना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।