रंका: तेज तूफान से विद्यालय की सोलर प्लेट क्षतिग्रस्त, बच्चों के लिए पीने के पानी का संकट
Ranka, Garhwa | Apr 30, 2026 रंका क्षेत्र में गुरुवार दोपहर लगभग 12:00 बजे आए तेज तूफान और बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। इस दौरान पाल्हे स्थित एक विद्यालय में लगी जलनल (पानी की व्यवस्था) को संचालित करने वाली सोलर प्लेट तेज हवाओं के कारण उखड़कर जमीन पर गिर गई, जिससे वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।