औरैया: दिबियापुर तिराहे पर बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, पिता-पुत्र गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती
सदर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, अछल्दा थाना क्षेत्र के बीरपुर निवासी राकेश अपने पुत्र रवि के साथ बाइक से किसी आवश्यक कार्य से औरैया आ रहे थे। बताया जाता है कि जैसे ही वे बुधवार की दोपहर 1 बजे दिबियापुर तिराहे के पास नहर पुल के समीप पहुंचे, अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और