चकिया: चकिया में पशु अधिकार के प्रति जागरूकता मार्च, वेगन जीवनशैली पर दिया गया जोर
चकिया क्षेत्र में सोमवार दोपहर करीब 02 बजे पशु अधिकारों को लेकर एक जागरूकता अभियान चलाया गया। Vegans of Varanasi एवं टीई फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस जागरूकता मार्च ने स्थानीय लोगों का ध्यान पशु क्रूरता और नैतिक जीवनशैली की ओर आकर्षित किया।आयोजकों ने बताया कि जिले में इस तरह का वेगन जागरूकता अभियान पहली बार आयोजित किया गया है।