धनबाद रेलमंडल के बरवाडीह-गढवारोड रेलखंड के बीच रजहरा रेलवे स्टेशन से एक किलोमीटर पहले गुरूवार दोपहर बड़ा रेल हादसा हो गया। कोयला लदी एक मालगाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में मालगाड़ी की 15 वैगन पटरी से उतर गईं। घटना गुरूवार दोपहर करीब डेढ बजे के आस पास हुई।
मेदिनीनगर (डालटनगंज): राजहरा स्टेशन के समीप बड़ा रेल हादसा, मालगाड़ी की 15 वैगन बेपटरी-अप लाइन बाधित- एक एक्सप्रेस एवं एक पैसेंजर ट्रेन रद्द - Medininagar Daltonganj News