दमोह जिले से भूसा परिवहन पर प्रतिबंध के बावजूद इसका बाहर जाना जारी है। बुधवार-गुरुवार की रात सागर, जबलपुर, पन्ना और कटनी की ओर ट्रैक्टर-ट्रॉली व मिनी ट्रकों में भूसा ले जाते वाहन देखे गए। मारुताल टोल प्लाजा के पास ग्रामीणों ने एक ट्रक चालक को रोककर प्रशासन को सूचना दी। कलेक्टर, एसपी ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।