फूलपुुर: हंडिया: आकाशीय बिजली गिरने से महिला की हुई मौत, गांव में छाया शोक
प्रयागराज के फूलपुर थाना क्षेत्र के दुल्मापुर गांव में बुधवार दोपहर करीब 3 बजे आकाशीय बिजली गिरने से कुसुम देवी (45) की मौत हो गई। वह बाग की देखरेख के लिए गई थीं, तभी तेज गरज-चमक के बीच बिजली गिरने से झुलस गईं। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।