जांजगीर: ग्राम बोड़सरा में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, पैर में गोली लगने से 2 नाबालिग सहित 9 आरोपी गिरफ्तार, एक आरोपी फरार
एसपी कार्यालय जांजगीर में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा किया है कि शिवरीनारायण और पामगढ़ थाना क्षेत्र में लगातार हो रही लूटपाट और मारपीट की वारदातों के पीछे सक्रिय गिरोह को पकड़ा है। बीते दो दिनों में आरोपियों ने 6 अलग-अलग घटनाओं को अंजाम दिया, जिसमें कुल 14 लोग घायल हुए हैं। इनमें से दो युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है।