मंझिआंव: मझिआंव में लापता इंटर का छात्र सुशील कुमार सकुशल लौटा, परिजनों ने ली राहत की सांस
मझिआंव थाना क्षेत्र के मोरबे पंचायत अंतर्गत करकट्टा गांव निवासी अजय राम का 17 वर्षीय पुत्र एवं इंटरमीडिएट द्वितीय वर्ष का छात्र सुशील कुमार, जो गढ़वा स्थित अपने डेरा से लापता हो गया था, सकुशल घर लौट आया है। छात्र के लौटने से परिजनों ने राहत की सांस ली है। मंगलवार को घर पहुंचने के बाद सुशील ने बताया कि वह अपने कुछ दोस्तों के साथ घूमने के लिए जबलपुर चला गया था