भीकनगांव: पुलिस ने सेंधवा में दो तस्करों को पकड़ा, आगरा-मुंबई हाईवे पर टेम्पो से 3 गोवंश बरामद, वाहन जब्त
खरगोन पुलिस ने सेंधवा के दो गोवंश तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुरुवार दोपहर आगरा-मुंबई हाईवे पर खलटांका पुलिस चौकी के सामने वाहनों की चेकिंग के दौरान की गई। पुलिस ने एक टेम्पो से क्रूरतापूर्वक ले जाए जा रहे तीन गोवंश को मुक्त कराया और टेम्पो जब्त कर आरोपियों को जेल भेज दिया । जानकारी गुरुवार दोपहर 2 बजे की है