मेरठ: खैरनगर में रानी अवंती बाई की शोभायात्रा में पथराव करने वालों पर मुकदमा दर्ज,10 वीडियो फुटेज से पहचान कर रही पुलिस
Meerut, Meerut | Aug 18, 2024 देहली गेट थाना क्षेत्र के खैरनगर में रानी अवंती बाई लोधी के जन्मदिवस पर शोभायात्रा में मारपीट और पथराव के मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पटेल नगर चौकी इंचार्ज अखिलेश ने इस मामले में मारपीट और बलवा आदि धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस 10 वीडियो फुटेज की जांच पड़ताल कर आरोपियों की पहचान कर रही है।