मेरठ: गंगानगर थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने महिला से चेन लूटी, वीडियो वायरल
Meerut, Meerut | Aug 18, 2024 मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र स्थित राधा गार्डन कॉलोनी से एक महिला के साथ लूट का वीडियो वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार महिला किराने का सामान लेकर लौट रही थी तभी दो बाइक सवार बदमाद कॉलोनी में पहुंचे। एक बदमाश बाइक से उतरकर महिला के पीछे चलने लगा। मौके मिलते ही बदमाश ने महिला के गले से चेन लूट ली और साथी बदमाश के साथ बाइक पर बैठकर फरार होने लगा।