मेहनगर: मानपुर मठिया सिवान में अज्ञात कारणों से गेहूं की फसल में लगी भीषण आग, कई किसानों की फसल जलकर हुई राख
आजमगढ़ जनपद के मेंहनगर क्षेत्र के मानपुर मठिया सिवान में अचानक आग लग गई। इस घटना में किसानों की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है । जिससे ग्रामीणों में चिंता का माहौल है । बताया जा रहा है कि आग लगने के समय तेज हवा चल रही थी । जिसके कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया ।