माडा: लंघाडोल पुलिस ने 'हम होंगे कामयाब' अभियान के तहत शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया
थाना लंघाडोल अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में लंघाडोल थाना प्रभारी पुष्पेंद्र धुर्वे व उनके स्टाफ द्वारा आज दिनांक 28/11/2024 को हम होंगे कामयाब अभियान अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय लंघाडोल में महिलाओं के अधिकारों, हेल्पलाइन , पॉक्सो, घरेलू हिंसा अधिनियम,बाल विवाह के संबंध में जानकारी दी गई।