सरवाड़: बड़गाँव (सुरखंड) में गौ वंश के कान काटने की घटना से ग्रामीणों में रोष, उपचार के लिए बढ़ते कदम गोशाला भेजा
Sarwar, Ajmer | May 27, 2026 बडगांव (सुरखण्ड) में एक गौ वंश घायल अवस्था में मिलने से हिंदू संगठन के लोगों के साथ ग्रामीणों ने रोष जताया है।बुधवार को दोपहर 12 बजे गौ वंश को बढ़ते कदम गोशाला केकड़ी भेजा गया है।मिले गौ वंश के दोनों कान कटे हुए थे।आशंका जताई जा रही है कि किसी असामाजिक तत्व द्वारा यह अमानवीय कृत्य किया गया।दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है।