पटना ग्रामीण: गोलखपुर बालू घाट के पास पटना नगर निगम के हाइवा ने स्कूटी सवार युवक को रौंदा, मौत, ड्राइवर गिरफ्तार
गोलखपुर बालू घाट के पास पटना नगर निगम की हाइवा ने स्कूटी सवार एक युवक को रौंद दिया। युवक सड़क किनारे स्कूटी रोक कर किसी से बात कर रहा था, इसी दौरान तेज रफ्तार हाइवा ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार दोपहर करीब 2:00 बजे घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया।