अरवल: पिपरा बंगला में मां लक्ष्मी प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू, कलश यात्रा व जलभरी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Arwal, Arwal | Jun 29, 2026 पिपरा बंगला में मां लक्ष्मी प्राण प्रतिष्ठा के तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ सोमवार को भव्य कलश यात्रा, विशाल जुलूस एवं जलभरी कार्यक्रम के साथ हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालु, विशेषकर महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर गाजे-बाजे के साथ सोन नदी घाट, पिपरा बंगला पहुंचकर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पवित्र जल भरा। इसके बाद श्रद्धालु मंदिर परिसर पहुंचे।