माउंट आबू स्थित पोलो ग्राउंड में आज द्वितीय अंतरविभागीय वन खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा हुआ जिसमें जिले की विभिन्न वन रेंजों के कार्मिकों ने दमखम दिखाया। इस प्रतियोगिता में माउंट आबू, अनादरा एवं तलहटी रेंज के वनकर्मी सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं