गरौठा: गुरसरांय के कटरा बाजार में ओवरलोड से जली विद्युत केबिल, घंटों ठप रही बिजली आपूर्ति
गुरसरांय के कटरा बाजार में शनिवार रात ओवरलोड के चलते विद्युत केबिल जल गई, जिससे पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सूचना पर पहुंची विद्युत विभाग की टीम ने मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। अधिकारियों के अनुसार जल्द ही बिजली सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।