रामनगर: बरियारपुर गांव के व्यक्ति को कार ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत, पुत्र ने दर्ज कराया मुकदमा
रामनगर ब्लॉक के सामने 22 फरवरी को तेज रफ्तार कार संख्या यूपी 32 एस टी 2567 ने बरियारपुर निवासी विजय कुमार तिवारी को जोरदार टक्कर मारी थी इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके पुत्र विनीत कुमार तिवारी ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली रामनगर में मुकदमा दर्ज कराया है।रामनगर पुलिस आज शनिवार की दोपहर 3:00 बजे मामले की जांच कर रही है।