रुन्नी सैदपुर: 19 दिनों से लापता हर्ष का सुराग नहीं, परिजनों ने निकाला कैंडल मार्च
रून्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के गंगवारा गांव निवासी 19 वर्षीय हर्ष कुमार के 12 मई से लापता होने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश है। रविवार की शाम मोरसंड बाजार के कटरा मोड़ से थाना चौक तक कैंडल मार्च निकालकर युवक की सकुशल बरामदगी की मांग की गई। हर्ष के पिता संजय महतो ने स्थानीय थाना, एसपी और डीएम से गुहार लगाई है। उन्होंने लोटन