देवघर: आर एल सराफ स्कूल कैंपस में श्री सहस्त्र चंडी विश्व शांति महायज्ञ एवं भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन होगा
आरएल सराफ स्कूल परिसर में श्री सहस्त्र चंडी विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन 12 अप्रैल से 16 अप्रैल तक किया जा रहा है। इसकी जानकारी महाराज जी ने गुरुवार दोपहर 2:00 बजे दिया उन्होंने बताया कि इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद हैं ।महायज्ञ 108 कुंडिया होगा जिसमें प्रत्येक कुंड पर एक-एक यजमान के साथ-साथ एक-एक पुरोहित होंगे।