संग्रामपुर: संग्रामपुर के महाने नदी पर पुल निर्माण तीन माह से ठप, बरसात में संपर्क टूटने का खतरा
संग्रामपुर और टेटिया बंबर के बीच टेटिया बंबर प्रखंड मुख्यालय जाने वाली मुख्य सड़क पर बरसंडा गांव के समीप महाने नदी पर निर्माणाधीन पुल का कार्य पिछले तीन माह से बंद पड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण एजेंसी गड्ढा खोदने के बाद काम छोड़कर चली गई। बरसात शुरू होने से अस्थायी डायवर्जन के बहने का खतरा बढ़ गया है, जिससे प्रखंड मुख्यालय, थाना, सामुदायिक स्वास्थ