आगरा: दीवानी कोर्ट में बदहवास महिला का खुलासा, पति ने किया ₹3 लाख में सौदा
Agra, Agra | Sep 19, 2024 आगरा के दीवानी कोर्ट कैंपस में एक महिला बदहवास हालत में घूमती मिली। महिला का आरोप है कि उसके पति ने 3 लाख रुपए में उसे बेच दिया था। दो व्यक्ति उसके साथ गलत काम करते थे। महिला को 5 लाख रुपए में बेचने जा रहे थे। वो भगवान टॉकीज पर बचकर भाग आई। पुलिस मौके पर पहुंचकर महिला से पूछताछ कर रही है।