आगरा: बरहन क्षेत्र में पांच वर्षीय बच्चे की अपहरण और हत्या का हुआ खुलासा, डीसीपी वेस्ट सोनम कुमार ने दी जानकारी
Agra, Agra | Sep 18, 2024 थाना बरहन क्षेत्र में हुई दिल दहला देने वाली घटना का सफल अनावरण करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अपहरण और फिरौती की मांग के लिए पांच वर्षीय मासूम मयंक उर्फ मन्नु की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। शव नगला धौकल से नंगला बेल जाने वाले बंबे के पास मिला था। पुलिस ने इस गंभीर मामले में एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम बनाकर कार्रवाई की।