चूरू में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दूधवाखारा थाना पुलिस ने कार्यवाही की है। पुलिस ने एनएच-52 पर सोमासी के पास नाकाबंदी के दौरान सोलर प्लेट के बॉक्स से भरे एक ट्रेलर से डोडा पोस्त जब्त कर तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस से रविवार मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रशिक्षु आरपीएस ने कार्यवाही की।