जमुई जिले में आगामी 11 नवम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जीविका दीदियां मतदाता जागरूकता अभियान चला रही हैं। जिले के गिद्धौर, बरहट, लक्ष्मीपुर, झाझा समेत विभिन्न प्रखंड के पंचायतों में रैली, मेंहदी प्रतियोगिता, रंगोली निर्माण, प्रभात फेरी और शपथ कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उक्त जानकारी गुरुवार को 10 बजे दी।