सोहागपुर: नगर में गूंजा गौ सम्मान आह्वान अभियान, नंदी गौ सेवा संस्थान ने तेज किया जनजागरूकता अभियान
नंदी गौ सेवा संस्थान द्वारा गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत नगर में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। संस्था के कार्यकर्ता नगर में गाड़ियों, पम्पलेट के माध्यम से गौ संरक्षण और संवर्धन के प्रति जागरूक कर रहे हैं। अभियान का उद्देश्य गौ माता के महत्व को समझाना और समाज को उनके संरक्षण के लिए प्रेरित करना है।