कोल: सिविल लाइन,इंडिया गठबंधन (सपा) प्रत्याशी चौधरी विजेंद्र सिंह ने कलेक्ट्रेट में किया नामांकन, पुलिस से हुई नोकझोंक
Koil, Aligarh | Apr 3, 2024 अलीगढ़ में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी चौधरी विजेंद्र सिंह ने बुधवार को अपने प्रस्तावकों के साथ पहुंचकर जिला कलेक्ट्रेट में नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया है।नामांकन करने जाने के दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक भी देखने को मिली। कलेक्ट्रेट गेट पर भारी तादाद में पुलिस फोर्स तैनात है।