कोल: कलेक्ट्रेट में दल बल के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे इंडिया गठबंधन प्रत्याशी बिजेंद्र सिंह, पुलिस से नोकझोंक
Koil, Aligarh | Apr 3, 2024 इंडिया गठबंधन से लोकसभा प्रत्याशी बिजेंद्र सिंह आज दल बल के साथ नामांकन दाखिल करने कलेक्ट्रेट पहुंचे हैं। बिजेंद्र अपने कार्यालय से सैकड़ो समर्थकों के साथ तस्वीर महल चौराहे पहुंचे। तस्वीर महल पर लगे पुलिस बेरिकेड्स पर पुलिस व अधिकारियों के द्वारा प्रत्याशी के समर्थकों को चौराहे पर ही रोक दिया गया जिसके बाद प्रस्तावकों के साथ प्रत्याशी कलेक्ट्रेट पहुंचे हैं।