डोलरिया: बेराखेड़ी में बारिश से किसान का गेहूं भीगा, नुकसान का वीडियो वायरल
रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है वायरल वीडियो बैराखेड़ी का बताया जा रहा है जहां अचानक हुई तेज बारिश के चलते एक किसान के खुले में रखे गेहूं का ढेर पूरी तरह भीग गया, जिससे उसे भारी नुकसान का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि समय पर समर्थन मूल्य केंद्रों पर गेहूं की तुलाई न होने के कारण किसान ने अपनी उपज को खुले में रखा था।