कानपुर: काकादेव में एक युवक द्वारा महिला के साथ मारपीट किए जाने के प्रकरण में डीसीपी सेंट्रल ने दी जानकारी
काकादेव थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक द्वारा एक महिला के साथ मारपीट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। डीसीपी सेंट्रल रामसेवक गौतम ने बताया तत्काल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए थाना प्रभारी काकादेव को मौके पर भेजा गया और आरोपी बैजनाथ को गिरफ्तार करते हुए आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधि कार्रवाई की गई है।