सिंगाही थाना क्षेत्र से दहेज उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है। कस्बा सिंगाही वार्ड नंबर 9 निवासी पिंकी कश्यप पुत्री रमेश कुमार ने सिंगाही थाना पुलिस को लिखित तहरीर देकर अपने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के अनुसार उसकी शादी करीब दो वर्ष पूर्व थाना धौरहरा क्षेत्र के होलागढ़ गांव निवासी रामकीर्ति पुत्र राममिंतर से हिंदू रीति-रिवाज से की गई थी