बिश्रामपुर: रेहला के बाबा योगीबीर मंदिर परिसर में भव्य भोजपुरी दुगोला-चैता कार्यक्रम का आयोजन
विश्रामपुर नगर परिषद के रेहला बाबा योगीबीर मंदिर परिसर में शुक्रवार की तकरीबन शाम सात बजे भव्य भोजपुरी दुगोला - चैता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि युवा राजनेता सह बसपा प्रदेश महासचिव अभिमन्यु सिंह उर्फ बबलू सिंह,पुलिस निरीक्षक रामशीष पासवान व वरीय भाजपा नेता डॉ बीपी शुक्ला ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।