हुसैनाबाद: घर लौट रहे राजमिस्त्री की बाइक दुर्घटना में हालत गंभीर, बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर रेफर।
हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के कुशा नारायणपुर गांव निवासी 30 वर्षीय दुर्गाराम राज मिस्त्री सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों के अनुसार दुर्गाराम राजमिस्त्री का कार्य करते हैं और बुधवार देर शाम तक हुसैनाबाद शहर में काम समाप्त कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के समीप एक मोड़ पर उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे वे