बरेली: बरेली में जिम बना रणभूमि, युवती को ले जाने पहुंचे भाई पर हुआ हमला, प्रेमी संग 6 पर इजाज़त नगर थाने में मुकदमा दर्ज
बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के मिनी बाइपास स्थित एयू फिटनेस जिम में गुरुवार शाम जमकर हंगामा हो गया। अपनी बहन को जिम से वापस ले जाने पहुंचे युवक पर जिम मालिक और उसके साथियों ने हमला कर दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने बहन के भाई की तहरीर पर प्रेमी और जिम मालिक सहित छह लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।