ललितपुर: तेज हवाओं के बीच पेड़ गिरने से सेमरा भाननगर की महिला की दबकर मौत, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंपा गया
ललितपुर में तेज हवाओं के बीच हुई जोरदार बारिश और आंधी तूफान की वजह से सेमरा भान नगर निवासी महिला की पेड़ गिरने से दबकर हुई मौत के मामले में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया है, उक्त मामले में परिवार जनों में प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है, और पुलिस ने बताया मामले में आगे की कारवाई की जा रही है।