शाजापुर: NH-52 पर अज्ञात वाहन की टक्कर में मां-बेटा गंभीर घायल, निजी अस्पताल में उपचार जारी
शाजापुर जिले मेंNH 52 पर सोमवार रात करीब 11 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।बाइक पर सवार मां-बेटे को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अर्जुन और उनकी मां कालीबाई, निवासी पलसावद सोन गांव, बोल्डी गांव में आयोजित एक शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान गोलवा के पास तेज रफ्तार गैस वाहन ने उनकी बाइक कोटक्कर मार दी.