युवा दिवस स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर सोमवार को लगभग 10 बजे मौ तथा गोहद के शासकीय अशासकीय विद्यालयों में सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली छात्र छात्राओं ने सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार किया।इस दौरान सीएम राइज स्कूल पीएम श्री कन्या विद्यालय सहित अन्य विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।