हरदा: नौतपा से पहले ही हरदा में तेज गर्मी, बाजारों में पसरा सन्नाटा
Harda, Harda | May 24, 2026 हरदा में नौतपा शुरू होने से पहले ही भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले करीब 20 दिनों से जिले में लगातार तेज धूप और गर्म हवाओं का असर देखने को मिल रहा है। दोपहर होते ही बाजारों में सन्नाटा पसर जाता है और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं।