कुंडा: कुंडा रेलवे स्टेशन रोड पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस द्वारा की जा रही सिनाख्त की कोशिश
कुंडा थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन रोड पर रविवार को अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कम मच गया। आस पास मौजूद लोगो ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की शिनाख्त करने की कोशिश में पुलिस जुटी हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय ने दी मामले की पूरी जानकारी।