शंभूगंज: गुलनी पैक्स गोदाम के पास बाइक सवार युवक पर लोहे की रॉड से हमला, गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
गुलनी पैक्स गोदाम के पास कुशाहा गांव के बाइक सवार युवक को लोहे के रॉड से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना गुरुवार देर शाम करीब 7 बजे की है। घटना के बाद जख्मी को इलाज के लिए शंभूगंज CHC में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। घटना को लेकर पहड़ी मोहनपुर गांव के युवक के विरुद्ध पुलिस से शिकायत किया है।